हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने राजकीय पॉलिटेक्निक में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत तत्यौरा विकास खंड बावन द्वारा संचालित पतंजलि महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया। इसके माध्यम से राजकीय पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत 73 छात्र एवं 17 छात्राओं सहित कुल 90 विद्यार्थियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कैंटीन संचालन में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त, स्वतः रोजगार निशांत राय, राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य कविता त्रिपाठी, वार्डन अतुल कुमार श्रीवास्तव रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...