Hardoi News: राइस मिल में मोबाइल देखते समय जहरीले कीड़े ने काटा, मजदूर की मौत
हरदोई, नवम्बर 15 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ स्थित एक निजी राइस मिल में काम करते समय जहरीले कीड़े के काटने से शाहजहांपुर जनपद के मजदूर की मौत हो गई। वह धान की कुटाई के दौरान मोबाइल देख रहा था। हालत बिगड़ने पर साथी मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी सूरज 20 वर्ष बालामऊ स्थित एक निजी राइस मिल में मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह राइस मिल में धान की कुटाई कर रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल देख रहा था, तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। मिल में काम कर रहे साथी मजदूर राधेश्याम को इसकी जानकारी हुई तो उसने अन्य लोगों को बताया। इसके बाद साथी मजदूर सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.