हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: माधौगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम बरगदिया पुरवा निवासी ओमप्रकाश 25 का शव सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर कमरे में घुसकर शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता चंदर ने बताया कि उसका पुत्र अस्वस्थ चल रहा था। रविवार शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह देर तक न उठने पर परिवार के सदस्यों ने पुकारा जिसके बावजूद कोई आवाज नही आई दरवाजा भी बंद रहा झांककर देखा तो फंदे पर लटका हुआ शव दिखाई दिया। मृतक अविवाहित है छह भाई बहनों में सबसे छोटा है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आग...