Hardoi News: रबी सीजन से पहले सभी समितियों पर पहुंचेगी यूरिया-डीएपी
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: हरदोई। रबी सीजन में किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक ने जिले की सभी सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों पर पर्याप्त खाद का भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक समिति पर 20 से 25 मीट्रिक टन यूरिया और इतनी ही मात्रा में फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा गया है। रबी सीजन 2026-27 एक अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ को पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.