Hardoi News: रजिस्ट्रेशन करके अधिभार में पाएं छूट
हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: पिहानी। नगर पालिका में जलकर और गृहकर के बकायेदारों को शासन की ओर से ब्याज माफी का एक मौका दिया गया है। ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगो का अप्रैल 2026 तक गृहकर,जलकर बकाया है। उस पर दस प्रतिशत अधिभार लागू है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को एक मुश्त जमा योजना के तहत अधिभार में छूट दी गई। 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक लागू इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन या फिर कार्यालय में फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। नगरवासी इसके तहत अपना पंजीकरण करके बकाया पर अधिभार में छूट का लाभ ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.