हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: शाहाबाद संवाददाता। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शाहाबाद नगर में मिलावटखोरों की सक्रियता बढ़ने की चर्चा है। त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ मिठाई विक्रेताओं द्वारा कथित रूप से रंग-बिरंगी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने भाई-बहनों के लिए मिठाइयां खरीदते हैं। ऐसे में मिलावटी खोया, दूध, घी,पनीर, और रंगों से तैयार मिठाइयों की बिक्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच बेहद जरूरी है, ताकि मिलावट पर अंकुश लगाया जा सके।लोगों यह भी पढ़ें- Maharajganj News: खाद्य ...