Hardoi News: रक्षाबंधन पर मायके से लौटते ही विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: सुरसा। रक्षाबंधन पर मायके से ससुराल लौटने के बाद विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भकुराई गांव निवासी अनूप के मुताबिक, रक्षाबंधन पर वह पत्नी विभा के साथ अहिरोरी स्थित ससुराल गया था। वहां राखी बंधवाने समेत अन्य रस्में पूरी करने के बाद दोनों शाम को घर लौट आए। रात में विभा कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसने कमरे में कुंडे से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि विभा की शादी करीब एक साल पहले अनूप के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन मायके में रुकने को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था। हालांकि पति अनूप ने किसी विवाद की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.