हरदोई, अगस्त 24 -- Hardoi News: हरदोई। रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम के जिम्मेदारों ने विशेष व्यवस्था की है। शासन के निर्देश पर रक्षाबंधन पर सर्वधर्म की महिला यात्रियों को एक सहयोगी के साथ 48 घंटे तक निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा वातानुकूलित (एसी) और साधारण दोनों प्रकार की बसों में उपलब्ध रहेगी। परिवहन निगम के आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि 27 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक महिला यात्री अपने एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। हरदोई क्षेत्र के हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, कन्नौज, गोला और लखीमपुर डिपो के चालकों, परिचालकों एवं परिचालिका बहनों को शासन और निगम मुख्यालय के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी प...