Hardoi News: रंजिश में घर पहुंचकर परिवार पर हमला, दंपती समेत चार को पीटा
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के वाकर नगर हुमायूंपुर में पुरानी रंजिश को लेकर रिश्तेदारों ने घर पर धावा बोल दिया। दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। गांव निवासी निरंजन के मुताबिक, 29 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे रिश्तेदार नरेश, छोटू, अरुण और कन्हैया चौपहिया वाहन से उसके दरवाजे पर पहुंचे। सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटने लगे। बचाने पहुंची पत्नी मायावती और बहू मालती को भी पीटा। इसके बाद बेटे नीरू पर हमला कर दिया। मारपीट में निरंजन के दाहिने पैर समेत शरीर में चोटें आईं, जबकि पत्नी, बहू और बेटे के सिर व शरीर में चोटें लगीं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: लाठी-डंडों से हमले में पत्नी, बहू और बेटा भी घायल आरोपित जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.