हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: हरदोई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में नि:शुल्क मिनीकिट एवं 50 फीसदी अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए बुकिंग कराना व फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य हो गया है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है वे इसे बनवा लें। फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के बाद ही बुकिंग करें। जिले में 11 कुंतल तोरिया, 31010 कुंतल गेहूं, 44 कुंतल सरसों, 91 कुंतल जौं, 662 कुंतल मसूर का बीज पचास फीसदी अनुदान पर बीज मिलेगा। वहीं तोरिया के 500, सरसों के 636, चना के 300, मटर के 100 व मसूर के 2476 पैकेट मिनी किट वितरित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...