Hardoi News: यूरिया और डीएपी खाद को लेकर किसान परेशान
हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: माधौगंज। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में यूरिया डीएपी खाद निर्धारित रेट से अधिक पर बिक्री की जा रही है। कालाबाजारी के चलते किसानों की जेब पर खासा असर पड़ रहा है। किसानों की माने तो सरकारी केंद्र व समितियों पर जरूरत के हिसाब से खाद नही मिल पा रही है। निजी दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक पर खरीदनी पड़ रही है। प्राइवेट दुकानों पर एक बोरी यूरिया 430 रूपए में मिलती है। वहीं डीएपी के रेट 1800 रूपए से अधिक हैं। इसके अलावा खाद के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग लगाकर रेट में और इजाफा किया जाता है। सरकारी केंद्रों पर यूरिया 267 रूपए और डीएपी प्रति बोरी 1350 रूपए निर्धारित की गई है। खाद के साथ अन्य उत्पादों के टैगिंग नही की जा रही है। क्षेत्र के किसान कौशल, उजागर कश्यप, नारेंद्र सिंह, नीरज कुमार, राहुल पटेल, श्रवण कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.