Hardoi News: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली-चम्मच
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने सोमवार को हरदोई शहर में प्रदर्शन किया। लखनऊ चुंगी से सिनेमा चौराहा होते हुए बड़ा चौराहा तक पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि किराना, कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, खाद्यान्न, ऑटो पार्ट्स और फल-सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारी सीमित मुनाफे पर व्यवसाय करते हैं।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.