Hardoi News: युवा महोत्सव के ऑडिशन में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर
हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: हरदोई। युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले हरदोई युवा महोत्सव के तहत निजी होटल में गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी अविनाश चंद्र गुप्ता व मिलन मिश्रा ने शुभारंभ किया। प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज से निर्णायक मंडल उस्मान सिद्दीकी, अजीत सिंह, अभिनव पाण्डेय का ध्यान खींचा। नृत्य के प्रतिभागियों ने भी विभिन्न गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशू गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव भानु व सयोजन में निर्मल गुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.