Hardoi News: युवती से छेड़छाड़ में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: मल्लावां। एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय में दी तहरीर में बताया कि 19 जून की शाम करीब 8 बजे वह मां के साथ एक यज्ञोपवीत संस्कार के भोज में जा रही थी। तभी पंचायत भवन के पास गांव के ही एक युवक ने उसका रास्ता रोककर गले में हाथ डाल दिया और अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंचीं तो दूसरे आरोपी ने भी जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत मल्लावां कोतवाली में की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़िता की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच मैं जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: युवती के साथ अश्लील हरकत करने पर तीन नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.