Hardoi News: युवती ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: सुरसा। बड़ौआ मजरा खुद्दी गांव में शनिवार देर रात एक युवती ने घर के आंगन में खड़े पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतका की पहचान सोनिका के रूप में हुई है। पिता नन्हेलाल ने बताया कि शनिवार देर रात उनकी बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों को घटना की भनक लगी तो घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.