हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: हरदोई। करीब नौ साल पुराने युवती को बहलाकर ले जाने के मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-14 के न्यायाधीश दिनेश गौड़ ने अभियुक्त को तीन साल की सजा सुनाई है। उस पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने शादी के लिए मजबूर करने के आरोप से उसे बरी कर दिया। विशेष लोक अभियोजक अमित शुक्ला ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चार मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नगला गांव निवासी जोगेंद्र बहलाकर ले गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी इच्छा से घर से गई थी और उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ...