हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरदोई। खजांची टोला निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर अश्लील बातें करने, बुरी नजर से घूरने और चोरी-छिपे मोबाइल से फोटो खींचने का आरोप लगाया है। रात में फोन करता है और अश्लील बातें करता है। मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला आरती पत्नी शिवशंकर ने बताया कि उसका पति सब्जी का ठेला लगाता है। पड़ोस में मनोज का मकान है। इसमें उसका भांजा आकाश भी रहता है। आरोप है कि पति के बाहर जाने पर आकाश उसे देखकर अश्लील बातें करता है। बुरी नजर से घूरता है। युवक ने चोरी-छिपे मोबाइल से उसकी फोटो भी खींची हैं। इसके अलावा वह रात में फोन कर अश्लील बातें करने का प्रयास करता है। पति ने कई बार युवक को समझाया, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार न...