हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: पचदेवरा। थाना क्षेत्र के चक मजरा लखनौर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि शाहाबाद क्षेत्र के हसुआ निवासी अमरपाल उसकी बहन को कुछ दिन पहले अपने साथ ले गया था। बाद में बहन घर लौट आई है और परिवार ने उसकी शादी तय कर दी है। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले अमरपाल ने फोन पर गाली-गलौज कर शादी कराने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही फेसबुक मैसेंजर पर संदेश भेजने और बहन के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने फोन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...