हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। कांशीराम कॉलोनी निवासी किशन दीक्षित ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। 11 अगस्त को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मन्नापुरवा जा रहा था। झाला मोड़ के पास हिमांशु कश्यप और चार अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान-माल की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में किशन को चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि हिमांशु पड़ोस में रहता है। उससे रंजिश मानता है। अन्य चार उसके सहयोगी हैं, जिन्हें वह शक्ल-सूरत से पहचानता है। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से पीटा कोतवाली देहात इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: रंगबाजी को लेकर दबंगों...