Hardoi News: युवक की हत्या करने वाले दोनों दोस्त दबोचे गए
हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: बिलग्राम। किराये पर गाड़ी लेकर चालक की हत्या करने और वारदात को सड़क हादसे का रूप देने के मामले में बिलग्राम पुलिस ने नामजद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। दोनों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी मोनू उर्फ अमित कुमार ने तीन नवंबर को तहरीर दी। बताया कि उसका भाई सोनू गाड़ी किराये पर चलाता था। एक नवंबर को ईशेपुर निवासी रोहित उर्फ विशाल और अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ निवासी उर्वेश उसकी गाड़ी किराये पर ले गए थे। बाद में दोनों ने सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को सड़क हादसा दिखाने के लिए उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.