हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: सुरसा। शारदा नहर में युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर सुरसा पुलिस ने उसकी पत्नी और एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। सरैया गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनके बेटे पुष्पेंद्र कुमार का विवाह सांडी थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी युवती से हुआ था। आरोप है पुष्पेंद्र की पत्नी के अंबरेवा मानपुर निवासी लल्लन से कथित रूप से अवैध संबंध थे। पुष्पेंद्र इसका विरोध करता था। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों उसे प्रताड़ित करते थे। तहरीर के मुताबिक, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पुष्पेंद्र ने 12 अगस्त की रात शारदा नहर में छलांग लगा दी। तीन दिन बाद उसका शव सुरसा क्षेत्र के इटखोरिया झाल के पास से बरामद हुआ। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने के बाद ...