हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: टड़ियावां। गांव परसपुर निवासी खुशीराम ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने कहा कि बीती 25 जुलाई की देर रात मोहल्ले में विवाद हो रहा था। आरोप है कि पीड़ित विवाद में बीच बचाव के लिए गया, कि गांव के मोनू, रामनाथ और दो अज्ञात लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपितों ने उसे जानमाल की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...