हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: पिहानी। एक मैरिज लॉन में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र राजकिशोर मौर्या मौजूद रहे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने बूथ अध्यक्षों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बूथ को मजबूत करें। इस दौरान भाजपा के विधायक श्यामप्रकाश ने बूथ अध्यक्षों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नेताओ और पार्टियों के भाग्य विधाता आप लोग हैं। हम विधायक आपकी बदौलत हैं। उन्होंने कहा कि आजकल तिकड़म की बहुत चर्चा है। कोई संशय नहीं साथियों, जुआ और युद्ध मे सब जायज होता है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बूथ कमेटी की मजबूती से मिलेगी पार्टी को जीत विपक्षी कुछ भी कहें हमको हर तिकड़म से अपना बूथ जीतना है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, जिला मंत...