हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और सुबह-शाम बढ़ रही ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के साथ वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी और इमरजेंसी में 350 से अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें दवाएं दीं। इनमें मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान खानपान और पहनावे पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बदलते मौसम में बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, बुखार-खांसी के मरीजों से अस्पताल फुल बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और ...