हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: हरदोई। नवंबर का आधा महीना बीतते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार सुबह शहर और आसपास के इलाकों में कोहरे और धुंध की चादर छाई रही। सुबह दृश्यता घटकर करीब 500 मीटर रह गई। सुबह 10 बजे तक कोहरे और धुंध का असर बना रहा। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सबसे कम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। सुबह कोहरे के चलते चुंगियों और शहर से बाहर निकलने वाले मार्गों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। कई वाहन चालकों ने हेडलाइट के साथ हैजार्ड लाइट जलाकर सफर किया। इंश्योरेंस एडवाइजर शोभित गुप्ता ने बताया कि लखनऊ यात्रा के दौरान हाईवे पर काफी देर तक दृश्यता कम रही। यह भी पढ़ें- Hathras News: धीरे-धीरे सर्दी के साथ कोहरा भी देने लगा दस्तक इसके चलते उन्हें वाहन की रफ्तार धीमी रखनी ...