Hardoi News: मौसम का दिखा असर, जन आरोग्य मेलों में कम पहुंचे मरीज
हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 61 स्थानों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम खराब रहने का असर मेलों में मरीजों की संख्या पर साफ दिखाई दिया। कई केंद्रों पर मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही, जबकि कुछ स्थानों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मेलों में 424 बच्चों, 901 महिलाओं और 1219 पुरुषों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार कुल 2544 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं और मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.