Hardoi News: मोमिनाबाद में युवक से मारपीट, अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय थोक पूर्वी वार्ड निवासी एक महिला ने बेटे के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 28 जुलाई की दोपहर उसका पुत्र कान्हा वाजपेयी मोमिनाबाद में दुकान का सामान खरीदने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.