Hardoi News: मोबाइल के बकाया पैसे मांगने पर मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: मल्लावां। बांसा गांव में मोबाइल के बकाया रुपये मांगने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी समीर ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह मोबाइल की दुकान से घर जा रहा था। तभी गांव के रवि, सोभित और उनके पिता विमलेश ने मोबाइल के बकाया रुपये मांगने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। समीर के अनुसार शोर सुनकर उसकी मां फूलजहां और पिता मोहम्मद यूसुफ बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि, सोभित और विमलेश निवासी बांसा पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.