हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: मल्लावां। मेहंदी घाट पुल से गंगा नदी में गिरे ट्रक के लापता क्लीनर का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं। रविवार सुबह हरदोई से औरैया जा रहा एक ट्रक मेहंदी घाट पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गया था। सूचना पर मेहंदी घाट चौकी पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में सवार व्यापारी संगीत उर्फ संजीव कुमार और चालक श्रवण कुमार को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद से ट्रक में सवार हरदोई के गुरौली निवासी क्लीनर विनीत लापता है। घटना के चौथे दिन भी गोताखोरों की टीम गंगा नदी में उसकी तलाश में जुटी रही पर अब तक कोई पता नहीं चल सका है। मेहंदी घाट चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से लगातार तलाश क...