हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: पचदेवरा। पाली-शाहजहांपुर मार्ग पर धर्मपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे शाहजहांपुर के कांट थानाक्षेत्र के कुर्रिया कलां में मेला देखने जा रहे हाईस्कूल के 18 वर्षीय छात्र प्रांशु की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कोंधी गांव निवासी ब्रजेश कुमार के चार बच्चों में प्रांशु सबसे बड़ा था। परिजनों के मुताबिक, सीमावर्ती शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के कुर्रिया कलां में मेला लगा है। गुरुवार शाम प्रांशु बाइक से मेला देखने जा रहा था। तभी पाली-शाहजहांपुर मार्ग पर धर्मपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर तेज थी कि प्रांशु के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवार के बड़े बेटे की असमय मौत से परिजनों का...