Hardoi News: मेरे सहयोग के बिना नया नेता नहीं बन सकता : नरेश अग्रवाल
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई। पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिले में उनके सहयोग के बिना कोई नया नेता नहीं बन सकता। यह उनका गुरुर नहीं, बल्कि इतिहास बताता है। सोमवार दोपहर बाद वार्ता के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, पार्टी की रणनीति और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अपनी बात रखी। नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में सभी को चुनाव लड़ने और टिकट मांगने का अधिकार है। हालांकि टिकट न मिलने पर पार्टी के फैसले का सम्मान करना चाहिए। जिसे पार्टी प्रत्याशी बनाए, सभी को खुलकर उसकी मदद करनी चाहिए और विरोध से बचना चाहिए। पार्टी हित में सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी जिले में किसी गुंडे या माफिया को बढ़ावा नहीं दिया। जब तक वह राजनीति में हैं, किसी को भी कानून हाथ में लेने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.