हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। रजोनिवृत्ति महिलाओं के जीवन की प्राकृतिक अवस्था है। इस दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों को समझना और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम और सतत चिकित्सा शिक्षा सीएमई का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई के निर्देशन में सुबह 11 बजे ओपीडी परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से इस अवस्था को लेकर प्रचलित भ्रांतियां दूर करने और उचित उपचार के लिए प्रेरित किया गया। सीएमई कक्ष में चिकित्सकीय परिचर्चा हुई। इसमें डॉ. साक्षी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार, जनरल मेडिसिन के डॉ. विकास, मनोचिकित्सा विभाग क...