Hardoi News: मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। कृष्ण नगरिया मोहल्ले में सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालक के 15 वर्षीय इकलौते बेटे ने फांसी लगा ली। वह हाईस्कूल का छात्र था। घटना के समय वह घर में अकेला था। बेटी को स्कूल बस से लेने गई मां घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसी की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो बेटे को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। कृष्ण नगरिया निवासी अंशुल चंद्र मिश्रा का जगदीशपुर में मेडिकल स्टोर है। बेटा हृद्यांश सेंट जेवियर्स स्कूल में 10वीं का छात्र था, जबकि बेटी आशी पांचवीं में पढ़ती है। सोमवार को हृद्यांश ने स्कूल जाने से मना कर दिया था। दोपहर करीब ढाई बजे मां बेटी को लेने गई थी। पिता मेडिकल स्टोर पर और दादा हरिश्चंद्र किसी काम से बाहर थे। तभी हृद्यांश ने कमरे में फांसी लगा ली।
घर में अकेले था छात्र मां घर पहुंची तो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.