Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई स्वाइन फ्लू की जांच सुविधा
हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा) की जांच सुविधा शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच सेवा शुरू होने से जिले और आसपास के मरीजों को अब इसके परीक्षण के लिए दूसरे बड़े शहरों या निजी प्रयोगशालाओं का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच कर बीमारी की पुष्टि की जा सकेगी। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई और माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में यह सुविधा शुरू की गई है। जांच प्रक्रिया के संचालन के लिए चिकित्सकों और प्रयोगशाला कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। वरिष्ठ आवासीय चिकित्सक डॉ. सुशील मिश्रा और डॉ. एकता सिंह जांच प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Basti News: मेडिकल कॉलेज बस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.