हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरदोई। भारत विकास परिषद सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को स्वशासी मेडिकल कॉलेज में 75 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया गया। प्राचार्य डॉ जेबी गोगोई ने पौधारोपण को ईश्वरीय सेवा बताते हुए इसे एक पुनीत कार्य बताया। प्रांत गतिविधि संयोजक डॉ०सुरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया जाता है। परिषद के अध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी ने कहा कि परिषद द्वारा शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) श्यामजी गुप्ता ने बताया कि परिषद शीघ्र ही वृक्ष भंडारे का आयोजन करेगा। प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सेवा) गौरव सिंह भदौरिया, सचिव श्रवण कुमार मिश्र 'राही', हरिओम मिश...