Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में रोजाना हो रही संदिग्ध मरीजों की जांच
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में रोजाना 400 से 500 संदिग्ध मरीजों के विभिन्न जांचों के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। इनमें डेंगू और मलेरिया के संदिग्ध मरीज भी शामिल हैं। डेंगू की जांच के लिए प्रतिदिन 80 से 90 मरीजों के नमूनों की जांच होती है। इनमें कभी-कभार एक या दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, जबकि शेष मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव रहती है। इसी तरह मलेरिया के संदिग्ध 80 से 100 मरीजों के नमूनों की रोजाना जांच की जा रही है। इनमें भी कभी-कभार एक या दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होती है। जांच में ज्यादातर मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग को राहत है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पिछले साल के मुकाबले मलेरिया और डेंगू के मरीज घटे हालांकि, बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से जांच करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.