Hardoi News: मेडिकल कॉलेज के पास अश्लील फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: टड़ियावां। भड़ायल चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कुछ युवतियां मेडिकल कॉलेज गौराडांडा के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गौराडांडा से कुछ आगे सड़क किनारे खड़ा एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसते हुए गंदे इशारे कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामकुमार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गौराडांडा थाना टड़ियावां बताया। पुलिस ने आरोपी रामकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.