Hardoi News: मेड़ तोड़कर खेत पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर किसान को पीटा
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में खेत की मेड़बंदी तोड़कर जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करना एक किसान को भारी पड़ गया। ग्राम पिलखनी निवासी शिवदयाल पुत्र सरजू प्रसाद के मुताबिक, उसके खेत गाटा संख्या 831 अ और 831 ब की 15 अक्तूबर को राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर मेड़बंदी कराई थी। आरोप है कि 28 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे अंकेश कुमार, अखिलेश कुमार, उर्मिला और संतोष कुमारी ने खेत की मेड़ तोड़ दी और जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही जान से मारने और एससी-एसटी व महिला उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने कासिमपुर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.