हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: अतरौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र सरवा पर किसानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं जल प्रबंधन की जानकारी दी गयी। केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र लखनऊ और एचसीएल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप आयोजित किया। सीनियर एडवाइजर डा. सीपी श्रीवास्तव ने खराब हो चुकी मिट्टी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी। प्रोफेसर नवीन कुमार अरोड़ा ने फार्म लेवल पर बायोलाजिकल इनपुट तैयार करने के फायदे बताये। डा. एके दुबे ने रिसर्च सेन्टर की गतिविधियों को बताया। डायरेक्टर संजय अरोड़ा प्रेक्टिकल अनुभव के साथ क्षमता निर्माण की कार्य योजना बताया। एचसीएल फाउंडेशन से डा. पंकज औदिच्य ने संयुक्त कार्यक्रम करने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में 30 कि...