Hardoi News: मृतक के खाते से रकम निकालने का आरोप, रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: पचदेवरा। मृतक के बैंक खाते से रकम निकालने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चकौती खुर्द निवासी सावित्री देवी पत्नी शिवराम सिंह ने बताया कि उनके पिता नत्थू सिंह निवासी पत्यौरा थाना पचदेवरा का बैंक ऑफ इंडिया की पचदेवरा शाखा में खाता था। 15 अप्रैल 2022 को उनकी मौत हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद आवश्यक अभिलेख लेकर बैंक पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि खाते में कोई राशि नहीं बची है। बैंक से खाता विवरण (स्टेटमेंट) भी नहीं दिया गया। जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद स्टेटमेंट मिलने पर पता चला कि 28 अगस्त 2022 को खाते से रकम निकाल ली गई। शाखा प्रबंधक ने कथित तौर पर बताया कि रकम अशोक सिंह नामक व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.