हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: मल्लावां। मूसलाधार बारिश से मल्लावां कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से गलियों और कई मकानों में पानी घुस गया। मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई व्यवस्था में घोर लापरवाही की पोल खुलकर सामने आ गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक लगातार हुई बारिश के बाद नगर पालिका परिषद जाने वाली सड़क, चौराहा से बंदीपुर, चौराहा से चौकी, राघौपुर से श्यामपुर तथा चुंगी से लाला बाजार जाने वाली सड़कों पर पानी भर गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ अजीतमल, सड़कों पर दो फीट तक पानी छोटा चौराहा से बाजीगंज और गोवर्धनपुर जाने वाले मार्ग पर भी घुटनों तक पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर जल...