Hardoi News: मुकदमा वापस लेने का दबाव, महिला से मारपीट
हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरदोई। लक्ष्मी पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बेटी समता वर्मा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि 18 अगस्त की रात करीब 11:45 बजे समता का पति दीपक अपने भाइयों पवन कुमार और विकास के साथ कार से घर आया। पहले से चल रहा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सुरेंद्र के मुताबिक शादी के बाद भी आरोपियों ने बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज इसके बाद उसने अदालत में मुकदमा दर्ज कराया था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.