Hardoi News: मुआवजे के लिए आंदोलन करेंगे किसान
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए सवायजपुर तहसील के तीन गांवों की करीब 550 एकड़ उपजाऊ भूमि अधिग्रहित किए जाने से किसानों में नाराजगी है। सेमरझाला, कौसिया सरसई और दिवनियापुर के किसानों का कहना है कि जमीन जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी और परिवार के भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। मुआवजे की दरों को लेकर भी किसान सवाल उठा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जमीन की वास्तविक कीमत और मौजूदा बाजार भाव को नजरअंदाज कर सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा तय किया गया। उनके मुताबिक, 1,16,500 रुपये प्रति बीघा की दर से चार गुना के हिसाब से 4,66,000 रुपये प्रति बीघा मुआवजा निर्धारित किया गया। पिछले सात वर्षों तक सर्किल रेट में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि भूमि अधिग्रहण के बाद दरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.