Hardoi News: मिशन शक्ति: ज्योति बनीं एक दिन की डीएम, वंशिका ने संभाली सीडीओ की भूमिका
हरदोई, अक्टूबर 13 -- छात्राओं ने संभाली प्रशासनिक जिम्मेदारी Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। मिशन शक्ति 6.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुरसा की कक्षा आठ की छात्रा ज्योति और वंशिका को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव करने का अवसर दिया गया। ज्योति ने एक दिन की जिलाधिकारी और वंशिका ने एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी की प्रतीकात्मक भूमिका निभाई। इस दौरान दोनों छात्राओं ने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा और जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने छात्रा ज्योति को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, कार्यालयी दायित्वों और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। जनसुनवाई के दौरान ज्योति ने लोगों की शिकायतें और जनसमस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.