हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अधोमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दायर वादों में सुनवाई करते हुए 11 अलग अलग मामलों में अभियुक्तों पर कुल 13 लाख 85 हजार का आर्थिक दंड लगाया है। यह भी पढ़ें- मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 11 मामलों में 13.85 लाख का जुर्मानाकार्रवाई के विवरण सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेड 2 कुमार गुंजन ने बताया विभाग की ओर से मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में महेश गली निवासी सन्नू गुप्ता पर तीन अलग-अलग मामलों में क्रमश: तीन लाख, तीन लाख और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह लाइनपुरवा स्टेट बैंक के...