Hardoi News: मिलावटखोरों के सात मामलों में दोषी मिले खाद्य कारोबारी
हरदोई, नवम्बर 19 -- Hardoi News: हरदोई। मिलावटखोरी और मानकों की अनदेखी कर खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सात मामलों में सुनवाई करते हुए दोषी खाद्य कारोबारियों पर कुल 8.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें हरदोई के अलावा रामपुर, सीतापुर के खाद्य कारोबारी भी शामिल हैं। सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से दाखिल वादों में प्रभावी पैरवी की गई। इसके बाद न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की कार्रवाई में पाली के कमलेश कुमार गुप्ता पर 1.10 लाख रुपये और जहानीखेड़ा के किराना स्टोर संचालक राजेंद्र कुमार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.