हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: हरदोई। मिलावटखोरी रोकने के लिए जिले में विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। विकास नगर में अवैध और मिलावटी रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापा मारकर उसे बंद कराया गया। विकास नगर में आरा मशीन के पास चल रही अवैध और मिलावटी रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां कारोबारी उदय भान की ओर से मिलावटी रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे। मौके पर बिक्री के लिए रखा 1.25 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ला एवं खराब रसगुल्ला बरामद हुआ। मिलावट की सामग्री सूजी, डालडा, रिफाइंड तेल और मिल्क पाउडर बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Hapur News: 2.30 लाख के नकली पनीर पकड़ा, मौके पर कराया नष्ट टीम ने तत्काल सामग्री को सीज करते हुए रसगुल्ले के दो नमूने और क्षेना का एक नमूना जांच के...