हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: अतरौली, संवाददाता। संडीला के भाजपा नेता जीपी सिंह राना की ओर से रविवार को जगसरा गांव में मित्र गोष्ठी में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चोखा-बाटी के स्वाद के साथ कवि सम्मेलन भी हुआ। कवियों ने देशभक्ति, रामचरित और हास्य रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कवि डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने अपनी रचना के माध्यम से राणा के बलिदान का बखान किया। कवि अटल नारायण ने भगवान राम के चरित्र की पवित्रता पर रचना प्रस्तुत की। सौरभ जायसवाल ने हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उन्होंने कहा कि इस दौर में हंसी इतनी सस्ती भी नहीं है, शुक्र है कि हंसने पर जीएसटी नहीं है। कवयित्री ज्योति गुप्ता ने भगवान राम से जुड़ी कथाओं का उल्लेख करते हुए अतरौली की धरती से उनके संबंध पर अपनी रचना सुनाई। कवि दुर्गेश ने...