Hardoi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन के पास खदरा फाटक के पास बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से स्टेशन को दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। तलाशी में मृतक के पास पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिले। जीआरपी आसपास के क्षेत्रों में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.