हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम लकड़हा मजरा मंसूरपुर निवासी सुशीला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 29 सितंबर को समय करीब आठ बजे उसकी पुत्री राधिका के साथ गांव के ही नन्हीं, चुन्नीलाल और लौगा ने मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। मारपीट में उसकी पुत्री के सिर में गंभीर चोट आई है। 112 पर कॉल की। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस द्वारा एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...